- khaskar OPEN Inter karte huwe OPEN degree course karsakte hai?
- ya Regular degree ke saath aur doosra Course karsakte hain?
- Degree Backlogs rahne ke bawajood doosre Course me Admission le saktte hain?
- BED karte huwe PG karsakte hain kya?
aise sawalon me Stutent ghere huwe rahate hain.
ab in sab sawaalon ke Jawaab milchuka hai. University Grand Commission (UGC) ki taraf se bada Khulaasa aachuka hai. UGC ki taraf se jaari kiye gaye Guidelines ke mutaabiq ye sab ab Possible hai. yaani, ek saath doosra Course hum ab karsate hain.
UGC Guideline kya kahte hain?
1. Dono Full time (Regular) Courses
ek Student eksaath dono Full time courses karsakta hai. lekin, is me ek condition apply hota hai. dono courses ke Class Timings ek dooosre se overlap nahin hona chaahiye. yani ek course ka time agar subhah hoto, doosre ka Mid day ya Evening honi chaahiye.
2. ek Regular + ek Open/Distance (ODL/Online)
ye Students ke liye bahut hi use full hoga. yaani ek Student Regular (Full time) Course ke saath ek aur Course Open/Distance (ODL) ya One line Mode me kar sakta hai.
Example :
- Regular Degree ke saath Open PG
- Regular BED ke saath Open PG
- Intermediate (Regular) ke saath Open Diploma
is tarah ek Regular ke saath aur ek Distanc/On line Course karsakte hain.
3. dono ODL/one line Courses ek saath
ek Student ek saath dono OPEN/DISTANCE ya ONE LINE Programme me padh sakte hain.
Example :
- ek Open Degree+aur ek Open Degree
- Open Degree+ Open Degree
- Open BED+Open PG
yaani Dono Courses ek saath ODL/One Lind Mode me karsakte hain.
Magar ek Sharth par..
Students chahe kounsa bhi Course karen, iska Recognition zaroori hai. yaani jis University se padhna chahte hain, woh UGC me Recognised hona mandatory hai. yaa tho Statutory/Council se Recognised hona hoga. agar aisa nahin hai tho, un Courses ka koi Value nahi mana jaayega.
UGC Guidelines : एक ही अकादमिक वर्ष में दो कोर्स कैसे करें? – नौकरी और आगे की पढ़ाई पर क्या होगा असर?
क्या हम एक ही अकादमिक वर्ष में दो कोर्स कर सकते हैं? अगर कर भी लें तो क्या हमें नौकरी के अवसर मिलेंगे? क्या आगे की पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं होगी? ऐसे सवाल अक्सर विद्यार्थियों के मन में उठते रहते हैं।
खासकर यह सवाल ज्यादा पूछा जाता है कि क्या ओपन इंटर करते हुए ओपन डिग्री कोर्स कर सकते हैं?
या रेगुलर डिग्री के साथ कोई दूसरा कोर्स किया जा सकता है?
डिग्री में बैकलॉग रहने के बावजूद दूसरे कोर्स में एडमिशन लिया जा सकता है?
क्या बीएड करते हुए पीजी कर सकते हैं?
इन सभी सवालों को लेकर छात्र अक्सर असमंजस में रहते हैं।
अब इन सभी सवालों के जवाब मिल चुके हैं। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की ओर से बड़ा खुलासा किया गया है। UGC द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइंस के अनुसार अब ये सब संभव है। यानी अब छात्र एक साथ दूसरा कोर्स भी कर सकते हैं।
UGC गाइडलाइन क्या कहती है?
1. दो फुल टाइम (रेगुलर) कोर्स
एक छात्र एक साथ दो फुल टाइम कोर्स कर सकता है। लेकिन इसमें एक शर्त लागू होती है। दोनों कोर्स की कक्षा का समय आपस में ओवरलैप नहीं होना चाहिए। यानी यदि एक कोर्स सुबह है तो दूसरा दोपहर या शाम में होना चाहिए।
2. एक रेगुलर + एक ओपन/डिस्टेंस (ODL/ऑनलाइन)
यह विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी विकल्प है। यानी एक छात्र एक रेगुलर (फुल टाइम) कोर्स के साथ-साथ दूसरा कोर्स ओपन/डिस्टेंस (ODL) या ऑनलाइन मोड में कर सकता है।
उदाहरण:
- रेगुलर डिग्री के साथ ओपन पीजी
- रेगुलर बीएड के साथ ओपन पीजी
- इंटरमीडिएट (रेगुलर) के साथ ओपन डिप्लोमा
इस प्रकार एक रेगुलर कोर्स के साथ एक डिस्टेंस/ऑनलाइन कोर्स किया जा सकता है।
3. दो ODL/ऑनलाइन कोर्स एक साथ
एक छात्र एक साथ दो ओपन/डिस्टेंस या ऑनलाइन प्रोग्राम भी कर सकता है।
उदाहरण:
- एक ओपन डिग्री + दूसरी ओपन डिग्री
- ओपन डिग्री + ओपन पीजी
- ओपन बीएड + ओपन पीजी
यानि दोनों कोर्स ODL/ऑनलाइन मोड में एक साथ किए जा सकते हैं।
लेकिन एक शर्त के साथ…
छात्र चाहे कोई भी कोर्स करें, उसका मान्यता प्राप्त (Recognised) होना जरूरी है। जिस विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे हैं, वह UGC से मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है। या फिर संबंधित वैधानिक/प्रोफेशनल काउंसिल से मान्यता होनी चाहिए।
यदि कोर्स या विश्वविद्यालय मान्यता प्राप्त नहीं है, तो उस कोर्स की कोई वैधता (Value) नहीं मानी जाएगी।
.png)
0 Comments